जगाधरी: जुलाई में आरटीए विभाग ने ओवरलोड वाहनों से वसूला ₹60 लाख का जुर्माना
शुक्रवार को 1:30 बजे आरटीए अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सावन का महीना होने के बावजूद भी आरटीए विभाग में जुलाई महीने के अंदर सड़क पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों से 60 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है। जो सरकारी खजाने में जमा कर दिया गया है। वही स्कूल बसों को लेकर भी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी हुई है ताकि कोई घटना ना घटे।