जगाधरी: सभापुर में बिना अनुमति फैक्ट्री का कनेक्शन जोड़ने पर हॉटलाइन संचालक नाराज़, कार्रवाई की मांग
शुक्रवार को 12:30 बजे शिव कुमार ने जानकारी देते बताया कि उन्हें अपने चार साथियों के साथ मिलकर अपनी फैक्ट्री के लिए हॉटलाइन ली थी। जिसमें उनका बिल ज्यादा आ रहा था जिस पर चेक करने पर पता लगा बिजली विभाग ने उनकी अनुमति के बिना ही किसी एक अन्य फैक्ट्री का कनेक्शन जोड़ दिया। जिसका बिल यह भुगत रहे हैं फैक्ट्री वह चला रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।