जगाधरी: खेड़ा मोहल्ला में बारिश से गरीब मजदूर के घर की गिरी छत, मजदूर ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
शुक्रवार को 1:00 मांगे राम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में ही बैठा था। अचानक से बरसात के कारण उसके मकान की छत गिर गई। जिसमें उसके घर का खाने-पीने का सामान भी उसके नीचे दब गया। इसमें किसी की जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ मगर छत गिरने से उसका भारी नुकसान हो गया है। प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।