सिधौली: सीतापुर सिधौली मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के सीतापुर सिधौली मार्ग पर खैराबाद टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। घायल को उपचार के लिए टोल प्लाजा वाहन के द्वारा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा गंभीर अवस्था में उपचार किया जा रहा है।