धनघटा: अम्बेडकर जयंती को लेकर थाना महुली में पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की की गई अपील
संतकबीरनगर। आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र जनपद के थाना महुली परिसर में गुरुवार शाम 4:00 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार और क्षेत्राधिकारी धनघटा अ