बरेली में साइबर फ्रॉड रोकथाम अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस व साइबर सेल ने जांच में POS एजेंट विशाल राठौर द्वारा जारी एक सिम को संदिग्ध पाया। उक्त सिम नंबर पर एनसीआरपी पोर्टल में दो साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें 27 हजार और 2 हजार रुपये की धोखाधड़ी शामिल है। पुलिस ने गलत तरीके से सिम जारी करने की आशंका जताते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।