नकुड: पापड़ी रोड पर भारी भरकम डंपरों के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपरों को रोककर लगाया जाम
तीतरों के पापड़ी के राजबाहा पटरी मार्ग पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ रहे भारी-भरकम डम्परों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। लगातार दुर्घटनाओं की आशंका और हाल ही में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में राजबाहा पटरी पर एकत्र हुए और डम्परों का आवागमन पूरी तरह रोकते हुए जाम लगा दिया