गुण्डरदेही: नगर पंचायत गुण्डरदेही में 4 जुलाई को 1 करोड़ सहित विभिन्न विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
नगर पंचायत गुण्डरदेही में शनिवार, 04 जुलाई 2026 को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत बघमरा स्कूल में 9 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन , बस स्टैंड के पीछे मछुवारा समिति हेतु 4 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण ,तथा स्टेडियम स्कूल के पास 1 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा।