तुंगनाथ धाम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग पर ताला के आगे पहाड़ से बड़ी चट्टान गिर गई, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।