पंचकूला: MDC पुलिस थाना में महिला की शिकायत पर तलवार मारने और देसी कट्टा दिखाने पर मामला दर्ज
मनसा देवी कंपलेक्स पुलिस थाना पंचकूला में महिला की शिकायत पर पुलिस के द्वारा आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें महिला ने बताया है कि कुछ लोगों के द्वारा उसको तलवार से मारा और गहरा जख्म कर दिया गया है। महिला ने आरोप भी लगाया है की जान से मारने की धमकी दी गई है और देसी कट्टा दिखाया गया है।