पंचकूला: सेक्टर 11 पंचकूला के दुकानदार से दोस्त ने की 80 लाख रुपये की ठगी, सेक्टर 5 पुलिस थाने में मामला दर्ज
सेक्टर 11 के एक मोबाइल दुकान से उसके दोस्त ने धोखाधड़ी करते हुए 80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में दलजीत सिंह निवासी सेक्टर 15 पंचकूलाने बताया कि वह एससीओ नंबर 44 सेक्टर 11 पंचकूला में मोबाईल फोन और इलैक्ट्रोनिक का शोरूम चलाता है। एक व्यक्ति राजू सेक्टर 7 पंचकूला को वह वर्ष 2011 से जानता है और उस समय उसके साथ अच्छी दोस्ती थी।