पंचकूला: राईट टू सर्विस कमिशन आसाम के प्रतिनिधियों की टीम ने सेक्टर 1 पंचकूला स्थित उपायुक्त कार्यालय का किया दौरा
राईट टू सर्विस कमिशन आसाम के चीफ कमीशनर डाॅ सुजोये लाल थाओसेन के नेतृत्व में प्रतिनिधियों की टीम ने आज उपायुक्त कार्यालय का दौरा किया और सरल सेंटर में जनता को दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त डाॅ यश गर्ग ने राईट टू सर्विस कमीशन के प्रतिनिधियों को उपायुक्त कार्यालय में हो रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।