भारतीय विद्या भवन प्रिज़्म स्कूल में माँ सरस्वती के प्राकट्योत्सव के रूप में बसंत पंचमी महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, 23 जनवरी 2026 को विद्यालय परिसर में सौम्य, दिव्य एवं पर्यावरण-अनुकूल माँ शारदा की पार्थिव प्रतिमा की स्थापना की गई। वंदना, प्रार्थना, यज्ञ एवं आरती के साथ