सीतापुर: गड़रियन पुरवा के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव, मचा हड़कंप, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे एक मजदूर का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया मजदूर के सर पर गंभीर चोटे भी आई थी मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम शनिवार को कराया है परिवार में मातम का माहौल है।