मढ़ौरा: नेथुआ पंचायत सरकार भवन का एसडीओ ने किया निरीक्षण
प्रखंड के नेथुआ स्थित पंचायत सरकार भवन का एसडीओ निधी राज ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये। एसडीओ ने मंगलवार की सुबह सात बजे कहा कि सहयोग शिविर को लेकर नेथुआ पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया और आवश्यक बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।