त्रिपुरा के एक छोटे से जिले बेलोनिया से निकलकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने तक का सफर अस्मिता डे की मेहनत, संघर्ष और जुनून की कहानी है। साइकिल रिपेयर करने वाले पिता की बेटी अस्मिता ने 800 मीटर रनर से अपनी शुरुआत की और जूडो में नई पहचान बनाई। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अस्मिता डे ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता। पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और देश का नाम रोशन किया।
#asmitaDe #commonwealthgames2026 #cwg2026 #judo #goldmedal #indianews #sportsnews #trendingnews #uppolice #tripturanews #inspiration #primenews
[asmita dey judo, cwg 2026 gold medal, indian judo player, tripura athlete, up police sub inspector, commonwealth games india]