सहारनपुर: ICSE बोर्ड सहारनपुर के इन्फैंट जीन्स और सहारनपुर पब्लिक स्कूल ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी किए
आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए है। स्थानीय इन्फैंट जीन्स स्कूल और सहारनपुर पब्लिक स्कूल ने भी अपने छात्रों के उल्लेखनीय परिणाम गुरुवार दोपहर 1:00 बजे घोषित किए। कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची जारी हुई, जिसमें कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।