कैरो बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे कैरो एवं सढाबे पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अबुवा आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों से मुलाकात की। कई ऐसे लाभुकों की शिकायत मिली थी, जिन्होंने योजना की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है।