खाचरौद: ग्राम जुन्नारदा में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण कई महीनों से परेशान
गांव के ग्रामीण पिछले कई महीनों से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और खराब हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब एक साल पहले पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। शुरुआत में लगभग 20 से 25 दिन तक नियमित पानी सप्लाई हुई, लेकिन उसके बाद व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। पिछले 6 से 7 महीनों से टंकी और नलों में पानी नहीं पहुंच रह