कहरा: जमुनियां गांव में खेत पटवन के दौरान हुई मारपीट में युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 26, 2024 घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव का है। जहां खेत पटवन के दौरान हुये विवाद में पिंटू सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रड से मारकर शिवम सिंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।