पत्थलगांव: पत्थलगांव के कदम घाट के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
पत्थलगांव नगर के अम्बिकापुर रोड स्थित कदम घाट के समीप रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं डिवाइडर भी टूट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।