ऊंचाहार: ऊँचाहार ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में विवाद के मामले में प्रमुख के पुत्र समेत 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा
ऊँचाहार ब्लाक में बीते दिनों क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने प्रमुख पुत्र व तीन पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कौशल ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया था कि, जब वो ब्लाक में आयोजित बैठक में पहुंचे थे, तब प्रमुख पुत्र अंकित मौर्य, रोहित पटेल व रोहित मौर्य आदि ने हाथापाई कर पिस्टल तान दी।