विदिशा नगर: 1 करोड़ की डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹5.5 लाख का मशरूका बरामद
ग्राम रायखेड़ी में हुई करीब 1 करोड़ रुपए की सनसनीखेज डकैती मामले में त्योदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अमन पटेल को ग्राम बहादुरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 30 ग्राम सोना, 50 हजार रुपए नगद, एक देशी कट्टा और मोटरसाइकिल शामिल है।