चास: सिजुआ में ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Chas, Bokaro | Feb 12, 2024 बोकारो जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर टारगेट एप्रोच के साथ हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वीप अंतर्गत चास प्रखंड के सीजुआ पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्री कुलदीप चौधरी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।