चायल: पूरखास चौराहे पर ओवरलोड बालू वाहनों का वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, तिल्हापुर चौकी इंचार्ज पर लगाए गंभीर आरोप
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में इरशाद अहमद उर्फ सुग्गन ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि पुरखास चौराहे पर ओवरलोड बालू वाहनों की वीडियो बनाने पर तिल्हापुर चौकी इंचार्ज ने उनकी कार का चालान कर दिया। युवक का यह भी आरोप है कि उसके बेटे का भी बिना वजह चालान किया गया और उन्हें वहां से भगा दिया गया। सोमवार पीड़ित ने किया शिकायत!