लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपने बचपन और माता-पिता से जुड़ा एक बयान चर्चा में है। राहुल गांधी ने अपने परिवार की पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा, "मैंने बचपन से मां को पापा की गोद में बैठकर लंच करते देखा।"
राहुल गांधी के इस बयान में उनकी मां सोनिया गांधी और दिवंगत पिता राजीव गांधी का जिक्र है। उन्होंने अपने बचपन की एक निजी याद के जरिए माता-पिता के आपसी रिश्ते से जुड़ा किस्सा साझा किया।
यह किस्सा राहुल गांधी ने 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love के विमोचन के दौरान सुनाया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें माता-पिता का इस तरह साथ बैठना सामान्य लगता था। एक बार उन्होंने अपने दोस्त से भी पूछ लिया था कि उसकी मां उसके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं।
राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के बीच हुए एक झगड़े और राजीव गांधी की मृत्यु के बाद परिवार के जीवन में आए बदलावों का भी जिक्र किया।
.
.
.
.
#RahulGandhi #SoniaGandhi #RajivGandhi #Congress #RahulGandhiSpeech
Fatehabad, Agra | Nov 17, 2026