समर्पण स्वयंसेवी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन देखिए रिपोर्ट - https://youtu.be/lYmRmC3YI9A
ललितपुर में आज समर्पण जनसेवी संस्था द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर महिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में आयोजित किया गया जिसमें 30 से अधिक युवाओं एवम मातृशक्ति ने रक्तदान किया इस दौरान ललितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक एवम जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सहित शहर के सभी स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी एवम समर्पण समाजसेवी संस्था परिवार के सभी सदस्य गण मौके पर मौजूद रहे. संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जैन ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम उपरांत समर्पण संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जैन एवम जय अंबे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर के जन्मदिन के एक दिन पूर्व केक काटकर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी. इस रक्तदान शिविर को लेकर जिले के अधिकारियों का क्या है कहना देखिए इस पूरी रिपोर्ट में.