बहोरीबंद: देवरी मवई में कागजों में बना मकान, जमीन पर सिर्फ़ सन्नाटा!
कटनी जिले बहोरीबंद तहसील की ग्राम पंचायत देवरी मवई में PM आवास योजना पर लाखों के घोटाले का आरोप" देवरी मवई ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि जिन मकानों का निर्माण सरकारी रिकॉर्ड में पूरा दिखाया गया है, उनकी जमीनी हकीकत शून्य है।