होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी स्थित तुलसी ग्राउंड मेले का हुआ भूमि पूजन राज्यसभा सांसद ने की शुरुआत
गुरुवार को 12 बजे मालाखेड़ी स्थित तुलसी ग्राउंड में आयोजित होने वाले मेले का राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक माहौल देखने को मिला और आयोजन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। भूमि पूजन के दौरान सांसद माया नारोलिया ने विधिवत रूप से पूजन किया।