हमीरगढ़: टूटी नाले की जाली और सड़क पर बहता गंदा पानी बना परेशानी का कारण, ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
हमीरगढ़। मंगरोप रोड़ स्थित संस्कृत विद्यालय के पास नाले की टूटी हुई जाली राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। करीब छह माह पूर्व निर्मित नाले की जाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।