दुधि: शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी की टेलिफोन केबल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी की टेलिफोन केबल की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।