हाथरस: सोनई स्टेशन के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से आगरा रेफर
जिला मथुरा के सोनई स्टेशन के पास आज शुक्रवार को शाम 6:30 बजे के लगभग तेज गति बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया डाक्टरों ने सीएचसी से जिला हाथरस के लिए रैफर कर दिया जिला अस्पताल हाथरस में प्रथम उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों युवकों को आगरा के लिए रेफर कर दिया है!