बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलो के साथ किया ईव्हीएम गोदाम का निरीक्षण।
12 जून शुक्रवार समय 11 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती राखी सहाय ने राजनैतिक दलो के साथ ईव्हीएम गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बीयू कक्ष, सीयू कक्ष का अवलोकन किया । निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रीता डेहरिया सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।