पूर्णिया पूर्व: खनन पदाधिकारी ने बीरपुर के समीप अवैध मिट्टी खनन के मामले में मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार अवैध मिट्टी खनन को लेकर शिकायत मिलने के बाद खनन विभाग ने मिट्टी माफियाओं पर शिकंजा कसा है। इसी को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे खनन निरीक्षक पूजा प्रकाश ने एक मिट्टी से लदा ट्रैक्टर को जप्त कर मुफस्सिल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया एवं विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वही इस मामले के बाद मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मची हुई है