हनुमानगढ़: जंक्शन की ड्रीमलैण्ड कॉलोनी में पति ने पत्नी और सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, एसपी कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई
ड्रीमलैण्ड कॉलोनी, जंक्शन निवासी उमेश खीचड़ ने अपनी पत्नी और सास पर लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उमेश खीचड़ ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम व सास शांति देवी पत्नी ओमप्रकाश पिछले काफी सालों से उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं।