झालरापाटन: झालावाड़ पुलिस ने महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया
झालावाड़ जिला पुलिस की ओर से बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में महिला सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर आयोजित हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं से संबंधित सुरक्षा मुद्दों और राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा उपायो