यमुनानगर के गुरुद्वारा संतपुरा में सजा भव्य गुरमत समागम, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया गुरबाणी का पावन अमृत 🙏
यमुनानगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा संतपुरा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरतागद्दी समागम के पावन अवसर पर गुरुमान्यो ग्रंथ सेवा सोसाइटी द्वारा विशाल गुरमत समागम का आयोजन करवाया गया।
इस पावन समागम में यूके से पहुंचे प्रसिद्ध गुरबाणी प्रचारक भाई हरिंदर सिंह जी निर्वैर खालसा ने गुरबाणी और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को निहाल किया। समागम के दौरान हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने गुरु घर में नतमस्तक होकर गुरबाणी का श्रवण किया और गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
पूरा गुरुद्वारा परिसर गुरु भक्ति, गुरबाणी की मधुर धुनों और वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठा। इस विशाल समागम ने संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने, सेवा-सिमरन करने और गुरबाणी को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। 🙏
धन्य-धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज 🙏
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! ❤️
#Yamunanagar #GurdwaraSantpura #GurmatSamagam #HarinderSinghNirvairKhalsa #HR71News