मंझनपुर: फतेहपुर में डायल 112 के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, अटसराय पुल के पास कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक फरार
सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय पुल के पास एक हृदयविदारक सड़क हादसे में यूपी-112 में तैनात आरक्षी की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने देखा कि मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल पड़े थे