जिले में अवैध बालू तस्करी का धंधा किस कदर बेलगाम हो चुका है इसका ताजा और सनसनीखेज उदाहरण बुधवार सुबह देखने को मिला। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरिया गांव के नीचे कोयल नदी से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू ढो रहे कुल सात ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।