पुष्पराजगढ़: मॉडल ट्राइबल स्कूल अमरकंटक के उन्नयन की मांग पर अभिभावकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
सोमवार 3:00 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर परिसर स्थित मॉडल ट्राइबल स्कूल को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उन्नयन करने की मांग को लेकर सोमवार से अभिभावक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गया।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय केवल कक्षा 8वीं तक संचालित होने के कारण विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेना पड़ता है