पताही: पताही में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
पताही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नोनफरवा ढंग टोली में छापेमारी कर 50 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अनीता देवी और नेहा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।