सिकंदरपुर: पुरुषोत्तम पट्टी गांव में जंगली जानवर के हमले से दो लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में खेत में छिपे खूंखार जंगली जानवर के हमले से दो लोग घायल हो गए । इस दौरान पूरे गांव में दहशत फैल गया, जबकि लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन को जानवर पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी जिससे ग्रामीणों में डर भय के साथ आक्रोश बढ़ता गया।