अरवल: अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व 45 कारतूस बरामद
Arwal, Arwal | Apr 17, 2026 थाना अरवल पुलिस ने गुप्त सूचना पर जनकपुर धाम में छापेमारी कर स्मैक खरीद-बिक्री गैंग का भंडाफोड़ किया। रौशन कुमार के घर से 22 ग्राम स्मैक, 1 पिस्टल, 3 मैगजीन, 45 कारतूस, वजन मशीन, 31,120 रुपये नकद व 6 मोबाइल बरामद। सोनु कुमार, विजय कुमार, करन कुमार, देशराज कुमार व रौशन कुमार गिरफ्तार, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने एसपी को सूचित कर करवाई कि ग ई है।