महाराजगंज: बछरावां रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, आरपीएफ पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
8 मई शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति का स्टेशन की बेंच पर पड़ा हुआ शव प्राप्त हुआ। जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस व्यक्ति को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।