भभुआ: तंलेगा मोड़, दैतरा बाबा के पास से उत्पाद पुलिस ने 396 लीटर देसी शराब व धंधेबाज को किया गिरफ्तार, टेंपो किया ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | May 11, 2025 तंलेगा मोड़ दैतरा बाबा के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 396 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर टेंपो को जब्त किया है। रविवार को 3 बजे उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत परसथुआ गांव निवासी नवलकिशोर साह के पुत्र कमलेश साह बताया जाता है। यूपी से टेंपो में शराब लेकर बिहार आ रहा था।