महागामा: कस्बा गांव में बाइक और टेंपो की टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Mahagama, Godda | Apr 25, 2026 महागामा -नया नगर मुख्य मार्ग के कस्बा गांव के समीप टेंपो और बाइक के बीच टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत मरीज की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।