रायपुर में तड़के पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 350 मकानों की जांच
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन ने बीएसयूपी लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) और देवार डेरा में तड़के विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। करीब 350 मकानों की जांच में 80 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। अभियान के दौरान 8 संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनमें मारपीट के मामले में 8 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
#RaipurPolice #RaipurNews #PoliceChecking
#ChhattisgarhPolice #ChhattisgarhNews