सदर: राहुल गांधी के अपमान पर कांग्रेस का हंगामा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर मुकदमे की मांग
Sadar, Lucknow | May 21, 2026 लखनऊ में भाजपा सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए गांधी परिवार की पीढ़ियों को “गद्दार” कहा।