झालरापाटन: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, झालावाड़ में जीवित तीतर-तोते, फंदे, पिंजरे और मोटरसाइकिल जब्त, मामला दर्ज
झालावाड़ में वन विभाग ने बुधवार दोपहर कालीसिंध नदी पुलिया के पास स्थित कच्ची झोपड़ियों पर दबिश दी। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक श्री सागर पवार के निर्देश पर सहायक वन संरक्षक श्री मुकेश सहजवानी के नेतृत्व में की गई। इसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री दीपक सिंह चारण की टीम, असनावर रेंज स्टाफ और पुलिस बल शामिल था।