चूरू: चूरू में 25 मिनट में 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली गई आठ किलो की गांठ, सफल ऑपरेशन किया डॉ. एमएम पुकार की टीम ने
Churu, Churu | Jul 4, 2026 गर्वमेंट डीबी अस्पताल चूरू में 25 मिनट में राजगढ तहसील के गांव बास कांजण निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पेट से आठ किलो की गांठ निकाली गयी हैं। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है और उसे सर्जीकल आईसीयू वार्ड में शि ट किया गया हैं। महिला दो वर्ष से पेट में दर्द की शिकायत से परेशान थी। जिसने काफी ईलाज अपना ईलाज करवाया। मगर कुछ समय बाद वापिस तकलीफ होने लगी।